{"_id":"64ece5008c38690fdc022c96","slug":"fault-in-incoming-feeder-supply-stalled-in-sirsia-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1044-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: इनकमिंग फीडर में फाॅल्ट, सिरसिया में आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: इनकमिंग फीडर में फाॅल्ट, सिरसिया में आपूर्ति ठप
Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बिजली उपकेंद्र घोलिया के इनकमिंग फीडर की केबिल सोमवार सुबह जल गई। इसके कारण समूचे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को उपकेंद्र घोलिया व लक्ष्मणपुर बाजार के सहारे आपूर्ति दी जाती है। सोमवार सुबह घोलिया उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर की केबिल अचानक ब्लास्ट हो गई। इससे सिरसिया बाजार, बेचईपुरवा, तालबघौड़ा, हेमपुर, गुलरा, चिल्हरिया मोड़ सहित क्षेत्र के करीब 45 गांवों की बिजली ठप हो गई। पूरे दिन आपूर्ति बाधित होने के कारण जहां करीब पंद्रह हजार उपभोक्ताओं को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनसेवा केंद्र सहित बिजली के सहारे संचालित कार्यों में व्यवधान पड़ा।
इसका असर बाजार में भी देखने को मिला। वहीं अचानक आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। वहीं इस बारे में अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी का कहना है कि इनकमिंग केबल के मरम्मत का कार्य जारी है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।