{"_id":"62d98e98bb44427abd72e321","slug":"farmers-take-advantage-of-schemes-give-information-about-the-problem-srawasti-news-lko640538320","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ लें किसान, समस्या की दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ लें किसान, समस्या की दें जानकारी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस पर जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने खरीफ अभियान की समीक्षा की। साथ ही किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क करने की अपील की गई।
किसान दिवस पर जिला विकास अधिकारी राम समुझ द्वारा खरीफ अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने वर्षाकाल में फसल आच्छादन, बीज, उर्वरक व अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की। कृषि निवेशों एवं फसलों के लिए आवश्यक उर्वरकों की आपूर्ति, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन एवं रेशम कीट पालन, दुग्ध व्यवसाय एवं उत्पादन की प्रगति, नहरों के संचालन की स्थिति, बोरिंग, चेकडैम एवं आकस्मिक सिंचाई योजना तथा नलकूप के संचालन की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने बताया कि जिले में अब तक सूखे की स्थिति बन रही थी। जिसे देखते हुए आवश्यक कार्ययोजना बनाई गई है। फसलों के उत्पादन के लिए नवीन तकनीक अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की। बैठक में जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित कई अन्य अधिकारी व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।