{"_id":"5f3955388ebc3e4adb199684","slug":"farmers-raging-over-fertilizer-rating-srawasti-news-lko535333872","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की ओवर रेटिंग पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की ओवर रेटिंग पर भड़के किसान
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को अब दोहरी मार झोलनी पड़ रही है। विगत दिनों हुई बरसात के बाद किसान अपने खेत में यूरिया डालने के लिए परेशान हैं। वहीं दुकान सहित साधन सहकारी समितियों पर खर्चे की बात कह संचालकों की ओर से ओवर रेटिंग की जा रही है। इसकी शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में रविवार को जमुनहा के गौसपुर में किसानों ने समिति के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
वैश्विक महामारी कोरोना ने मार्च से ही लोगों का रोजगार छीन रखा है। गरीब व मध्यम वर्गीय किसान जमा पूंजी से काम चला रहे हैं। वहीं विगत डेढ़ पखवारे से बरसात न होने के कारण किसान अपनी धान की फसल को बचाने के लिए पंपिंग सेटों का सहारा ले रहे हैं। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। वहीं दो दिन पूर्व हुई बरसात के बाद अब किसान अपने खेतों में यूरिया डालने को बेताब है।
ऐसे में सिर्फ दुकान ही नहीं साधन सहकारी समितियों पर भी सचिव किसानों से खर्चे के नाम पर यूरिया के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा वसूल रहे हैं। जिससे किसानों की कमर टूट रही है। इससे नाराज किसानों ने रविवार को जमुनहा के गौसपुर स्थित साधन सहकारी समिति के सामने प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि यूरिया का मूल्य शासन की ओर से 266.50 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि समिति पर तैनात सचिव की ओर से 280 रुपये प्रति बोरी की दर से पैसा वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सौ रुपये प्रति किलो की दर से जिंक लेना अनिवार्य किया गया है। जिंक न लेने वाले किसानों को यूरिया देने से इंकार किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसान ओमप्रकाश व किशोरी लाल का कहना था कि जो पैसा था वह कोरोना काल में खर्च हो गया। किसानी के लिए रखा पैसा धान की सिंचाई में गवां चुके हैं। अब किसी तरह यूरिया लेने के लिए सोसाइटी पर आए थे।
जहां सचिव की ओर से प्रति बोरी अतिरिक्त रुपये मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं जिंक न लेने पर यूरिया देने से इंकार किया जा रहा है। वहीं इस बारे में सचिव साबितराम यादव का कहना है कि यूरिया का मूल्य 266 रुपये 50 पैसे प्रति बोरी है, लेकिन खर्चा अधिक होने के कारण इसे 280 रुपये प्रति बोरी बेचा जा रहा है।