फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers disappointed due to the weather

मौसम की बेरुखी देख सहमें किसान

Wed, 08 Apr 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to the weather
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। अचानक बादल छा जाने व छिटपुट बूंदाबांदी देख किसान के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगीं। खेतों में तैयार फसलों को देख किसान अनहोनी की आशंका में सहम गये हैं। अगर ऐसे में बारिश हुई तो उनकी जमा-पूंजी का डूबना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सामान्य रहा मौसम का मिजाज बुधवार भोर अचानक बदल गया। भोर से चल रही पुरवाई के बीच अचानक घने काले बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी दोपहर तक जारी रही। इस बीच कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद अचानक बादल छा गए। मौसम की इस बेरुखी को देख किसान सहम गए। खेतों में लगी गेहूं, सरसों, अरहर सहित अन्य फसलें अब पूरी तरह से पक कर तैयार हैं।
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन के कारण मजदूर खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं जबकि किसान पकी फसल देख उसे जल्द से जल्द काट कर सुरक्षित करने के लिए परेशान हैं। मजदूर न मिलने के कारण किसान चाहकर भी अपनी फसल नहीं सहेज पा रहे हैं। ऐसे में बुधवार को मौसम के मिजाज में आए इस परिवर्तन को देख किसान किसी अनहोनी से आशंकित हैं। किसानों का मानना है कि यदि बारिश हुई तो न सिर्फ उनकी जमा-पूंजी डूब जाएगी बल्कि ओलावृष्टि हुई तो उनके सामने अन्न का संकट भी उत्पन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed