फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers disappointed due to cloud's ruckus

बादलों के दगा देने से मायूस हुए किसान

Mon, 09 Aug 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to cloud's ruckus
श्रावस्ती। तराई में बादलों के दगा देने से सावन मास का पहला पखवारा सूखा गया। सावन मास में धरती के प्यासी रहने के कारण धूल उड़ रही है। जिसे देख किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही है। वहीं बादलों की लुकाछिपी के कारण बढ़ी उमस से लोग बेहाल देखे जा रहे हैं। पहले पखवारे में मायूस हो चुके लोगों को दूसरे पखवारे से उम्मीद है। फिलहाल बारिश की संभावना नजर न आने के कारण लोग मायूस देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बात जब सावन की हो तो चहुंओर छाई हरियाली, चारों तरफ पानी ही पानी व आसमान में छाए घने काले बादलों के बीच पड़ने वाली फुहारों व ठंडी हवाओं की याद ताजा हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। विगत एक पखवारे में मात्र तीन दिन रिमझिम फुहारें पड़ी। जिससे न तो फसलों को कोई फायदा मिला और न ही धरती की प्यास ही बुझी। सावन में बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले कछार क्षेत्र में इस समय धूल उड़ रही है। बादलों की इस बेरुखी के कारण जहां खेतों में लगी धान की फसल पानी के अभाव में बर्बाद होने लगी है।
विज्ञापन

वहीं रोपाई से वंचित किसान धान की रोपाई के लिए बादलों को निहार रहे हैं। सुबह निकलने वाली चिलचिलाती धूप के बीच दिन रात चल रही पूर्वा हवाओं से उमस काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं। इससे निजात के लिए हर कोई आसमान की ओर निहार रहा है। वहीं आसमान में उमड़ घुमड़ रहे काले बादल बिना बरसे लौट रहे हैं। ऐसे में सावन के पहले पखवारे में मायूस हो चुके किसान अब दूसरे पखवारे में बेहतर बरसात की आस लगाए हुए हैं। किसानों का मानना है कि यदि एक सप्ताह मौसम की बेरुखी इसी तरह जारी रही तो न सिर्फ पैदावार प्रभावित होगी। बल्कि लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से भी जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed