फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   E-tricycle scheme launched for female students with disabilities.

Shravasti News: दिव्यांग छात्राओं के लिए ई ट्राइसाइकिल योजना शुरू

Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
E-tricycle scheme launched for female students with disabilities.
श्रावस्ती। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांग छात्राओं के लिए ई ट्राइसाइकिल योजना शुरू की है। यह उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा देगी और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेगी। विद्यालयों से दिव्यांग छात्राओं के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। छात्राएं वेबसाइट https://hwd.uphq.in पर ऑनलाइन या विकास भवन के कमरा नंबर 19 स्थित जिला कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। योजना के लिए छात्रा की उम्र 16 वर्ष या अधिक, दिव्यांगता कम से कम 40 फीसदी होनी चाहिए। उसे हाथों से तिपहिया वाहन चलाने में सक्षम होना चाहिए, और परिवार आयकर दाता न हो। साथ ही बीते पांच वर्ष में कोई तिपहिया वाहन न मिला हो। आवश्यक दस्तावेज में दिव्यांगता, यूडीआईडी, शिक्षारत होने का प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास, आधार और फोटो शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed