फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers busy drying wet crops

Shravasti News: भीगी फसल सुखाने में जुटे किसान

Sat, 12 Apr 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 12 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers busy drying wet crops
तुलसीपुर क्षेत्र में बरसात से भीगी फसल को सुखाते किसान।
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से खेतों में कटी गेहूं की फसल भीग गई। शुक्रवार को चटख धूप देखकर किसान गेहूं के गट्ठर खोलकर सुखाने में जुट गए।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात चली तेज आंधी व बृहस्पतिवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। तेज आंधी से गेहूं के गट्ठर एक से दूसरे के खेत में उड़ गए।शुक्रवार सुबह खिली धूप ने किसानों को राहत पहुंचाई। लोग सुबह से ही गेहूं के गट्ठर खोलकर सुखाते दिखे। हालांकि बारिश से खेतों में लगी फसल की कटाई भी प्रभावित हुई है। भूमि गीली होने से न तो उसमें कंबाइन से कटाई की जा सकती है और न ही हाथ से कटाई की जा सकती है। उप निदेशक कृषि सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश से किसानों की मेहनत बढ़ गई है। फसल की मड़ाई करने के लिए किसानों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पहले फसल को पूरी तरह से सूखा लें इसके बाद ही मड़ाई करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed