{"_id":"6854638ef17a74fd8e098a5a","slug":"family-members-created-a-ruckus-over-the-death-of-a-newborn-shravasti-news-c-104-1-srv1004-112118-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
भिनगा के निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद मार्ग पर प्रदर्शन करते परिजन । -संवाद
श्रावस्ती। भिनगा स्थित लखनऊ हाॅस्पिटल में बृहस्पतिवार को एक शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मार्ग जाम करके प्रदर्शन किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर आवागमन बहाल कराया।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम भरथा कला निवासी गौस मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी साफिया का 15 जून को भरथा उपकेंद्र पर प्रसव हुआ था। बच्चे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
वहां भी उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने शिशु को 17 जून को भिनगा स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे नाराज परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। बाद में भिनगा-बहराइच फोरलेन जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मार्ग से जाम हटवाया।
मैंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया, जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वेंटिलेटर के लिए उसे बहराइच ले जाने की सलाह दी थी लेकिन परिजन नहीं ले गए। ऐसे में करीब दो घंटे के बाद शिशु की मौत हो गई।
-डॉ. दिग्विजय सिंह, चिकित्सक, लखनऊ हॉस्पिटल, भिनगा