{"_id":"62b5f33b13fa7e658e77d635","slug":"fake-doctors-are-also-treating-serious-diseases-srawasti-news-lko6366769135","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर कर रहे गंभीर रोगों का भी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप डॉक्टर कर रहे गंभीर रोगों का भी इलाज
विज्ञापन
जमुनहा में अप्रशिक्षित के यहां डिप चढ़वाता मरीज
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र में अप्रशिक्षित गंभीर रोग का इलाज कर मरीजों की जिंदगी से खेल रहे हैं। उनके इस कृत्य से जहां लोगों के पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांव में अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। जिनके द्वारा सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों का न सिर्फ सस्ते में इलाज का दावा किया जा रहा है। बल्कि फोड़ा-फुंसी सहित बड़े ऑपेशन भी किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यह झोला छाप डॉक्टर खुलेआम मरीजों को सड़क किनारे लिटाकर उन्हें डिप भी चढ़ा रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मौन है। ऐसा ही कुछ जमुनहा में देखने को मिला। जहां झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मरीज को ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के रहमोकरम से क्षेत्र में बिना पंजीकरण के नर्सिंग होम भी चल रहे हैं। जहां विगत रविवार को एक नर्सिंग होम में प्रसव कराने आये तीमारदारों की पिटाई कर्मचारियों ने कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह नर्सिंग होम फर्जी पाया गया था। इसके बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों व फर्जी नर्सिंग होम संचालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बारे में सीएचसी मल्हीपुर अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।