फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Extreme thunderstorm and rain caused extreme power system

तेज आंधी व बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था

Fri, 07 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Extreme thunderstorm and rain caused extreme power system
श्रावस्ती। तराई में गुरुवार मध्य रात चली तेज धूल भरी आंधी के बीच गरज चमक के साथ बरसात हुई। इससे जहां मक्का व जायद सहित आम की फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल सहित पेड़
विज्ञापन

व उनकी डालियां गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों के घरों पर रखा टिन शेड व छप्पर भी उड़ गया। जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने में लगे कर्मी
जिले में गुरुवार रात आई तेज आंधी के साथ हुई बरसात के कारण विद्युत उपकेंद्र भिनगा के भंगहा फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं मछरिहवा फीडर पर भिनगा जंगल में कई स्थानों पर पेड़ की डालियां गिरने से सुबह 11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भिनगा जंगल में डाल गिरने से विद्युत उपकेंद्र घोलिया की आपूर्ति भी कई घंटे ठप रही। यही हाल गिलौला, इकौना, कटरा व सीताद्वार सहित उल्लहवा विद्युत उपकेंद्र का भी है। जहां तेज आंधी-पानी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। जिसे बहाल करने के लिए विद्युत निगम के कर्मी घंटों मेहनत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर आंधी ने बरपाया कहर, पानी ने दी संजीवनी
जिले में आई तेज आंधी के कारण खेतों में लगी मक्का, जई, बाजरा सहित लतादार सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं बागों में लगे आम, बेल आदि पर भी आंधी ने अपना कहर बरपाया। एक तरफ जहां तेज आंधी के कारण फसलें गिर गई। वहीं फल से लदे पेड़ व उनकी डालियां टूट कर गिर गईं। इसके साथ ही हुई बरसात ने तपती धरती को राहत की फुहार भी दिलाई। ऐसे में पानी के अभाव में सूख रही मेंथा सहित अन्य फसलों को इस बरसात ने संजीवनी भी दी। वहीं खेतों में रखा भूसा तेज आंधी के कारण न सिर्फ उड़ गया। बल्कि बरसात के कारण उसके बर्बाद होने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed