फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Every child has the right to live in a healthy environment

Shravasti News: हर बच्चे को स्वस्थ वातावरण में रहने का अधिकार

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Every child has the right to live in a healthy environment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में शनिवार को भारत स्काउट गाइड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश अरविंद श्रीवास्तव ने की। इसमें विद्यालय की गाइडों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
यूनिसेफ लखनऊ से आए दया शंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ वातावरण में रहने का अधिकार है। बच्चे पर्यावरण क्षरण और जलवायु परिवर्तन के जोखिम से बचें, इसके लिए प्रयास करने होंगे। कार्यशाला को नुपुर, सना, डॉ. आशीष कुमार, नईम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य व जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड डॉ. भूदेश्वर पांडेय राम बिहारी वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट रोहित पांडे के किया। इस दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर देवीपाटन मंडल अवनीश शुक्ला, जिला कमिश्नर स्काउट पवन कुमार सिंह बौद्ध, जिला सचिव डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना लाल यादव, राजेश यादव, डॉ.एके मिश्रा, डॉ.नीतू रावत, अपर्णा शुक्ला, अमित पांडे, घनश्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed