फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Evaluation of UP Board answer sheets will begin from 19th

Shravasti News: 19 से होगा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Mon, 17 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets will begin from 19th
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा। यह मूल्यांकन कार्य दो अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए 493 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए 18 मार्च को परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियों के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के समापन के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। वहां पर 19 मार्च से दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के स्ट्रांग रूम से निकलने से लेकर मूल्यांकन के बाद जमा करने तक के सारे क्रियाकलाप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के जांच के लिए 493 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें हाईस्कूल के लिए 208 परीक्षक व 31 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं। इंटरमीडिएट के लिए 225 परीक्षक व 29 उप प्रधान परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


रिजर्व में रहेंगे 421 परीक्षक
डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और समय से मूल्यांकन कार्य संपन्न हो सके इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 421 परीक्षकों को रिजर्व रखा गया है। इसमें हाईस्कूल के लिए विषयवार 265 व इंटरमीडिएट के लिए 156 परीक्षक शामिल हैं। इन परीक्षकों का प्रयोग आपात स्थिति में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed