{"_id":"67db1656fa9f5402a10b6d68","slug":"evaluation-of-answer-sheets-began-with-protest-shravasti-news-c-104-1-srv1004-109998-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विरोध के साथ शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विरोध के साथ शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अलक्षंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में उत्तर पुस्तिका की जांच करते शिक्षक।
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में बुधवार को यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन कुल 15,534 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक ज्योति प्रकाश पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर अब तक हाईस्कूल की 65,443 व इंटरमीडिएट की 57,647 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। पहले दिन 328 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 11,982 व इंटरमीडिएट की 3,552 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
मूल्यांकन से पहले शिक्षकों ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने मूल्यांकन केंद्र के बाहर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, धारा 21,18 व 12 को बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन देने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की।