{"_id":"65f9cfbaff2b29a8c70aeb22","slug":"entered-the-shop-and-beat-up-the-businessman-srawasti-news-c-104-1-srv1001-104097-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दुकान में घुस कर व्यवसायी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दुकान में घुस कर व्यवसायी को पीटा
Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना कस्बे में सोमवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद विशेश्वरगंज क्षेत्र से साथियों संग पहुंचे दबंग ने दुकान में घुसकर व्यवसायी की पिटाई कर दी। उसे बचाने आए भतीजे को भी पीटा। आरोप है कि इस दौरान दबंग करीब छह लाख रुपये नकदी भी छीन ले गया।
इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला आजाद नगर निवासी बनारसी लाल लाइसेंसी पिपरमिंट विक्रेता है। तीन दिन पहले बीराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत असनहवा निवासी अंकुर सिंह से दुकान के सामने से वाहन निकालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज अंकुर 20 साथियों के साथ मुंह में गमछा बांधकर लाठी-डंडा व असलहा लेकर बनारसी लाल गुप्ता के पुत्र आशीष उर्फ सत्यम की दुकान पर पहुंच गया। जहां बनारसी लाल व भतीजे सचिन को लाठी डंडे से पीटा। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी पान दुकानदार पंकज की भी पिटाई की गई। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी पंकज व आशीष को सीएचसी इकौना ले जाया गया।
बनारसी लाल ने अंकुर व उसके साथियों पर आशीष की दुकान से तीन लाख 10 हजार व सचिन की दुकान से तीन लाख रुपये निकालने व जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसपी घनश्याम चौरसिया के मुताबिक मारपीट की जानकारी है, जांच कराई जा रही है। लूट की जांच सीओ से कराई जो निराधार निकली। इकौना पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।