फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ensure timely physical verification of booths: DM

बूथों का समय पर करें भौतिक सत्यापन : डीएम

Sat, 04 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 04 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely physical verification of booths: DM
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जारी बैठक में मौजूद अ​धिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनि​ध
श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी एसडीएम को बूथों का समय पर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने सभी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन 24 से 28 जून तक किया जा चुका है। जिसमें नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों का चिह्नांकन भी शामिल था। डीएम ने बताया कि भौतिक सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता अपने मतदेय स्थल भवन के आसपास ही निवास करते हों। मतदेय स्थल भवन और उससे संबद्ध निर्वाचक नामावली के भाग का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा। आपत्तियों और सुझावों के लिए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन चार जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed