{"_id":"68d44addde1912ce4f0bb758","slug":"englishsvaasthy-shivir-ka-laabh-uthaen-mahilaen-vidhaayak-women-should-take-advantage-of-health-camps-mla-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114419-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं महिलाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं महिलाएं : विधायक
Thu, 25 Sep 2025 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
सोनवा सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में किट बांटते विधायक। - संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर। सोनवा सीएचसी में बुधवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षय, कुष्ठ व फाइलेरिया रोगियों को किट प्रदान की गई। इसके साथ ही महिला रोगियों की सेहत जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सोनवा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विधायक राम फेरन पांडेय ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसलिए सभी सीएचसी में वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने महिलाओं से इसका लाभ लेने की अपील की। इस दौरान विधायक ने सीएमओ डॉ. एके सिंह के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। शिविर में पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली, पांच कुष्ठ रोगियों को चप्पल व फाइलेरिया के मरीजों को भी किट के साथ ही नव विवाहित जोड़ों को शगुन किट का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 167 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला, डॉ. पीके सिंह, डॉ अंकिता सिंह, फार्मासिस्ट सहदेव मिश्रा सहित अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।