फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Encroachment in Ekona city

अतिक्रमण से संकरी हो गईं इकौना नगर की सड़कें

Sat, 13 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in Ekona city
इकौना में व्यापत अतिक्रमण में फंसे लोग - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर जाम व अतिक्रमण की समस्या से कराह रहा है। एक तरफ जहां मुख्य मार्ग की पटरियों पर स्थानीय दुकानदार काबिज हैं। वहीं मुख्य मार्ग पर डग्गामार वाहनों व ठेलिया आदि की भरमार है। इसके चलते मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दूभर बना हुआ है। इसके चलते आए दिन विवाद उत्पन्न होता रहता है। इसके बावजूद न तो अतिक्रमण हटवाया जा रहा है और न ही पूर्व के आदेशों का अनुपालन ही किया जा रहा है। इसके चलते लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ के किनारे बसे इकौना नगर को जिले के प्रमुख बाजार का गौरव प्राप्त है। बड़ी बाजार होने के कारण यहां काफी संख्या में लोगों का नियमित आना जाना रहता है। वहीं इसके विपरीत नगर के सभी मुख्य मार्ग की पटरियों पर स्थानीय दुकानदार काबिज हैं। एक तरफ जहां पटरी दुकानदारों ने पटरियों का वजूद खत्म कर दिया है। वहीं मुख्य मार्ग पर ही ठेले आदि भी लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं नगर के मध्य स्थित बस अड्डे पर बसों को न ले जाकर मार्ग पर ही खड़ा किया जा रहा है। वहीं आसपास डग्गामार वाहन भी खड़े रहते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर रहता है।
विज्ञापन

इससे खराब स्थिति संजय पार्क से बेचू बाबा चौराहे तक का है। इसी मार्ग पर जहां सब्जी मंडी स्थित है। वहीं इसी मार्ग पर नगर का प्रमुख बाजार भी स्थित है। ऐसे में यहां सुबह से लेकर देर शाम तक भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिससे मंडी आने वाले भारी वाहन व ठेला आदि के कारण इस पर पैदल चलना भी दूभर रहता है। इतना ही नहीं अक्सर यहां अतिक्रमण व जाम के कारण विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती रहती है। कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद न तो प्रशासन की ओर से मार्ग की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। और न ही भारी वाहनों का प्रवेश ही रोका जा रहा है। जबकि पूर्व में कई बार सुबह आठ से रात आठ बजे तक संजय पार्क से बेचू बाबा मार्ग पर नो एंट्री का आदेश भी जारी किया जा चुका है। जिसका अनुपालन न कराए जाने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि समस्या की जानकारी है। जल्द ही नो एंट्री के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed