{"_id":"606364118ebc3ee65332a427","slug":"election-srawasti-news-lko571903996","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालयों व कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालयों व कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य का कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र लेते प्रत्याशी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में प्रथम चरण में चुनाव होने के कारण नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। दो दिनों के दौरान जिले में प्रधान पद के लिए ही आठ सौ लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। प्रधान, बीडीसी व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सभी ब्लाक मुख्यालय व जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट में नामाकंन पत्रों की बिक्री की जा रही है।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण में होना है। इसके लिए 15 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया तीन अप्रैल से ही प्रारंभ हो जाएगी। इसलिए जिले में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 27 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। होली का अवकाश पड़ने के कारण मात्र दो दिन ही अब नामांकन पत्र बिक सके हैं। पहले दिन जमुनहा में प्रधान पद के लिए 340, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 158 व बीडीसी के लिए 128 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
जिले के अन्य चार विकास खंडों में प्रधान पद के लिए 1626, बीडीसी के लिए 976, सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 1348 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। प्रधान, बीडीसी व सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री सभी ब्लाक मुख्यालय पर की जा रही है। सदस्य जिला पंचायत के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दिया जा रहा है। दो दिन के अंदर जिला पंचायत के लिए 53 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
सिरसिया में चंद्रपाल जिला विद्यालय निरीक्षक, गिलौला में विनोद कुमार गुप्ता अधिशाषी अभियंता बाढ खंड, इकौना में सुरेश कुमार सहायक मत्स्य अधिकारी, हरिहरपुररानी में अख्तर अली अधिशाषी अभियंता आरईडी, जमुनहा में राम सिंह अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को आरओ बनाया गया है। सदस्य जिला पंचायत के लिए कमलेश कुमार प्राचार्य डायट को आरओ बनाया गया है।
प्रधान सहित अन्य पदों के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व साधन सहकारी समिति से एनओसी की जरूरत होगी। इसके लिए प्रत्याशियों के लिए ब्लाक परिसर में ही एनओसी जारी करने के लिए कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
नामांकन पत्र के साथ ही वोटर लिस्ट लगाना अनिवार्य है। इससे इस बात की पुष्टि हो सके की नामांकन पत्र में उम्मीदवार का नाम शामिल है। इसी लिए सभी दावेदार वोटर लिस्ट के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ ही ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं। नामांकन पत्र के साथ में प्रत्याशी द्वारा स्वप्रमाणित वोटर लिस्ट लगाई जा सकती है।
नामांकन पत्र के साथ निवास प्रमाण पत्र लगाने के लिए इस समय अधिकांश प्रत्याशी तहसीलों का चक्कर लगा रहे है। नामांकन पत्र के साथ वोटर लिस्ट, एनओसी, नामांकन शुल्क के साथ आय व अपराध का पूर्ण विवरण देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही आधार, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी वैकल्पिक होगा।
नामांकन पत्र के साथ में ही गाइड लाइन दी जा रही है। इसे प्रत्याशी पूरा पढ़ ले। इसके बाद ही नामांकन पत्र भरे, ताकि गलती न हो। नामांकन पत्र में कई सूचनाएं अनिवार्य है, कई सूचनाएं वैकल्पिक है।
- योगानंद पांडे एडीएम