{"_id":"6012ef8e8ebc3e33617d9a6e","slug":"elderly-killed-in-road-accident-driver-arrested-srawasti-news-lko5620328184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। फोरलेन स्थित लव विद्यापीठ के सामने गुरुवार तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया। इससे मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पयारघाट निवासी ननकऊ (50) पुत्र राम मिलन गुरुवार को किसी काम से लव विद्यापीठ आया था। जहां से वह मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोटरसाइकिल लेकर फोर लेन पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित फरार होने लगा। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे भिनगा कोतवाली लाया गया। वहीं पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जेल भेजा जाएगा।