{"_id":"603e6ed78ebc3e8ccd2e2692","slug":"elderly-couple-attacked-with-sharp-edged-weapon-in-a-rivalry-srawasti-news-lko5675867147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बुजुर्ग दंपती पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बुजुर्ग दंपती पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकहीं में पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध दंपती पर धारदार हथियार से सोमवार रात कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घायल के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकही धर्मनगर के मजरा नकही निवासी मेवालाल मिश्रा (68) पुत्र रामदुलारे सोमवार रात घर के बाहर बरामदे में पत्नी मधुमति (65) के साथ सो रहा था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही भूखन पुत्र पर्सन, रमेश व बुझारत पुत्रगण भूखन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार पर आरोपी दोनों को मरणासन्न हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
इसकी सूचना वृद्ध के पुत्र ओमप्रकाश मिश्र ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से लहूलुहान माता-पिता को ओमप्रकाश मिश्र ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां मेवालाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ओमप्रकाश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।