फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Elder died due to being trapped in the lease of Palsar

पालेसर के पट्टे में फंसकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elder died due to being trapped in the lease of Palsar
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के टेपरा गांव में शनिवार की शाम पालेसर पर धान कुटाने गए वृद्ध का गमछा पट्टे में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजोबरी के मजरा टेपरा निवासी रामफेरन (80) पुत्र अशर्फी गडेंरिया शनिवार शाम गांव के ही राजेश कुमार यादव के पालेसर पर धान कुटाने गए थे। जहां धान कुटवाते समय वह चावल एकत्र कर रहे थे। इसी बीच अचानक पालेसर के पट्टे में उसके गले में पड़ा गमछा फंस गया। जब तक पालेसर को बंद किया गया, तब तक रामफेरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजन उन्हें पड़ोसी ग्राम मोहनपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां इलाज के बावजूद बुजुर्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को सुबह करीब चार बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पालेसर स्वामी से सुलह समझौता कर लिया। इसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed