फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight lakh cash found in SUV, two arrested

एसयूवी में मिले आठ लाख नकद, दो गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2020 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh cash found in SUV, two arrested
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक चुनाव में मतदान प्रारंभ होने से कुछ देर पहले पुलिस व स्वाट टीम ने आठ लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बहराइच से बदला चौराहे पर आए थे। पुलिस बरामद रुपयों को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं पैसे को कोषागार में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक चुनाव मंगलवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ होना था। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह की अगुवाई में पुलिस व स्वाट टीम बदला चौराहे पर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान टीम को बहराइच की ओर से एक एसयूवी आती दिखी।
विज्ञापन

इसे टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एसयूवी पर सावर भोलानाथ चौधरी व वक्षराज निवासीगण पतरहिया थाना नानपारा के पास से सात लाख निन्नानवे हजार पांच सौ रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए पैसे के बारे में जब पुलिस टीम ने आरोपियों से विवरण मांगा तो वह कुछ नहीं बता सके। यह पैसा चुनाव के समय बाटने के लिए लाया गया था, या किसी अन्य कार्य के लिए इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गए पैसे को कोषागार में जमा करा दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में महबूब आलम, अर्जुन पटेल, चंद्रमणि चौधरी, राकेश कुमार यादव, कृष्ण मोहन व प्रमोद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed