{"_id":"614f4fb88ebc3e0bc6260598","slug":"drivers-made-aware-on-road-safety-week-srawasti-news-lko5972346167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चालकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चालकों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें यात्री मालकर अधिकारी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक टिप्स दिए।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन बस, ट्रक, ऑटो व ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों एवं यूनियन के पदाधिकारियों सहित आम जन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा मालकर अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने कहा कि आगामी माह से शरद ऋतु का आगाज हो जाएगा। इसके साथ ही कभी कोहरा तो कभी धुंध पड़ने लगेगी।
ऐसे में वाहन चालकों को चाहिए कि वह वाहन चलाते समय न सिर्फ फाग लाइट का प्रयोग करें। बल्कि आवश्यक एहतियात बरतें। लेखाकार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन कदापि न करें। और न ही मोबाइल आदि पर बात ही करें। आपकी जरा सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। अध्यक्ष दि बस ऑपरेर्टस यूनियन मल्हीपुर रामराज शुक्ला द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं कोविड-19 के बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ भी दिलाई गर्द इस मौके पर वरिष्ठ सहायक शिवम सिन्हा, सचिन शुक्ला व अमर आदि मौजूद रहे। (संवाद)