फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Don't blindly trust social media: DM

सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर न करें विश्वास : डीएम

Wed, 11 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Don't blindly trust social media: DM
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सेफर इंटरनेट डे पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सोशल मीडिया व इंटरनेट का सावधानी से प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी विश्वसनीय नहीं होती है। ऐसे में लोग उस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। साइबर फ्राॅड से बचने के लिए किसी भी अनजाने लिंक को न खोलें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से शिक्षा और कार्यक्षमता अवश्य बढ़ी है। वहीं इसके जरिए साइबर धोखाधड़ी व मनगढंत सामग्रियों की भी भरमार हो गई है। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी साझा न करें। इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें। सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें और अपने पासवर्ड व पिन को समय-समय पर बदलते रहें। साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर अमरेंद्र कुमार वर्मा, नेटवर्क इंजीनियर दीप नरायण व नियंता पाठक, डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर शिवकुमार पाठक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed