{"_id":"6ad1149fb458c823af035354","slug":"dod-issued-directives-on-womens-safety-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123837-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीपीओ ने महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीपीओ ने महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश
Thu, 15 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने दत्तक ग्रहण अभिकरण और वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने कर्मियों को लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीपीओ ने दत्तक ग्रहण अभिकरण में संरक्षित बालक अनमोल को वस्त्र प्रदान किए और दुलार किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता से जुड़े कार्य संवेदनशीलता के साथ करने को कहा। इस मौके पर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की डीएमसी सरिता मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम, कल्पना सिंह, दत्तक ग्रहण अभिकरण के संजय वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।