फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Doctors reached the hospital on time: DM

समय से अस्पताल पहुंचे चिकित्सक : डीएम

Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Doctors reached the hospital on time: DM
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर शाम डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक का वेतन बाधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही चिकित्सकों को समय से चिकित्सालय पहुंचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने टीएफआर (टोटल फर्टिलिटी रेट), आईएमआर (इन्फेंट मोटीलिटी रेट) व एमएमआर (मिशल्स, मम्स एंड रूबेला) के मानको को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी को वीएचएसएनडी सत्र का माइकोप्लान व एएनएम को प्रदान की गई सामग्री की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमएस को जिला चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट का सुव्यवस्थित ढंग से निस्तारण कराने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


इसी क्रम में आयुष्मान भारत कार्यक्रम, टीकाकारण कार्यक्रम, क्षयरोग कार्यक्रम आदि की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीएमएस को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भर्ती व रेफरल रजिस्टर बनाने की बात कही। बैठक के दौरान जानकारी हुई कि डॉ. दिग्विजय नाथ काफी समय से अनुपस्थित हैं। इस पर उन्होंने नवंबर का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को चिकित्सालय से 10 किमी की परिधि में निवास करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डाॅ. राजपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed