{"_id":"5e8df67b8ebc3e75d725cc5e","slug":"do-not-make-unnecessary-crowd-in-the-bank-srawasti-news-lko51695658","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक बैंक में न लगाएं भीड़, बनाएं रखें सामाजिक दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक बैंक में न लगाएं भीड़, बनाएं रखें सामाजिक दूरी
विज्ञापन
श्रावस्ती। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गरीबों को असुविधा न हो, इसके लिए सरकार द्वारा जनधन खाता धारकों के खातों में 500-500 रुपये व किसानों के खातों में दो हजार रुपये भेजा गया है। वहीं, मजदूर पेशा लोगों व पेंशनभोगियों को भी पैसा प्रदान किया गया है। यह रकम निकालने के लिए बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे में सामाजिक दूरी बनी रहे, इसके लिए स्थानीय पुलिस सहित बैंक कर्मियों द्वारा लोगों को नसीहत दी जा रही है।
इलाहाबाद बैंक शाखा सिटकहवा में बुधवार को किसान सम्मान निधि, जनधन सहित पेंशन आदि की रकम निकालने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसे देखते हुए शाखा प्रबंधक करन पाल बैंक से बाहर निकल आए। उन्होंने ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही बैंक शाखा में प्रवेश से पूर्व गेट पर रखा सैनिटाइजर से हाथ धोने को कहा। इसके बाद एक-एक कर बैंक शाखा में लोगों को दाखिल कराया गया ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे।
यही हाल जिले की अन्य बैंक शाखाओं का भी रहा जहां बैंक कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश देते हुए उसका पालन भी कराया। इतना ही नहीं एटीएम पर आने वाले लोगों को भी वहां तैनात गार्डों ने हैंडवाश कराया। इसके बाद उन्हें एटीएम से पैसा निकालने दिया गया।
विज्ञापन
संपूर्ण लॉकडाउन को दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। ऐसे में घरों में रह रहे लोगों को भी अब पैसों के लिए बैंक का ही सहारा है। वहीं मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व शबेबरात भी पड़ रहा है। ऐसे में पैसा निकालने के लिए बैंकों में भारी भीड़ जमा हो रही है। इस दौरान कहीं कोई चूक न हो, इसके लिए बुधवार को गिलौला कस्बा स्थित बैंक शाखा को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही लोगों को बैंक शाखा में प्रवेश की अनुमति दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।