फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Do not discriminate against leprosy affected person

कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से न करें भेदभाव

Sun, 30 Jan 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Do not discriminate against leprosy affected person
श्रावस्ती के भिनगा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीएम व एडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को कुष्ठ रोग दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएम ने लोगों से कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने की अपील करते हुए जिले को कुष्ठ से मुक्ति दिलाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है, और यह साध्य भी है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ उन्होंने अपील की कि कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव न करें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सभी जिलेवासी अपना पूर्ण योगदान दें। कुष्ठ रोग एक दीर्घकालीन संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु द्वारा फैलता है। इसको हेंसन रोग के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्यत: हाथ, पैर की परिधीय तंत्रिका, त्वचा, नाक की म्यूकोसा और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग की पहचान शीघ्र न हो तथा उसका समय पर उपचार न हो तो यह स्थायी दिव्यांगता उत्पन्न कर देता है। इस मौके पर एडीएम कमलेश चन्द्र, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एसडीएम रोहित, आशुतोष, मोहित, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल सहित अन्य कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed