फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM visite in kartik purnima mela

जिलाधिकारी ने चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले का लिया जायजा

Tue, 12 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM visite in kartik purnima mela
श्रावस्ती। जिले में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले का मंगलवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में सभी स्टालों और दुकानों को देखा। साथ ही दुकानदारों से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को मेला समाप्ति तक प्रतिदिन मेला परिसर के अंदर व बाहर सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम यशु रुस्तगी मंगलवार को इकौना के सीताद्वार मेला पहुंची। वहां उन्होंने मेले में तैनात पुलिस अधिकारी, स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया कि मेला समाप्ति तक सभी अधिकारी अपनी कर्तव्यों का पालन करें। बाहर से आए श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं मिले, जिससे मेले को शांत एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

सभी मजिस्ट्रेटों को अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। यदि कहीं लापरवाही की गई तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ को निर्देश दिया है कि मेला परिक्षेत्र के अंदर दो एंबुलेंस व डॉक्टरों की तैनाती की के साथ मेले में मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाए। जो मेला समाप्ति तक वहां मौजूद रहें। इस दौरान उनके साथ उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed