फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM reviewed election preparations

Shravasti News: निर्वाचन तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed election preparations
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय से पूरी करने, पोलिंग पार्टियों के वाहनों में जीपीएस लगवाने और मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी कराने को कहा। उन्होंने मतदेय स्थलों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी गतिविधि पर रोक सुनिश्चित करने को कहा। निर्वाचन के बाद मतपेटिकाओं को डबल लॉक में सुरक्षित रखकर गोरखपुर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, निशांत उपाध्याय और श्रेया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed