Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM inspected the revision work

Shravasti News: डीएम ने पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

Sun, 23 Nov 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the revision work
मतदेय स्थल पर निरीक्षण करते डीएम।  - स्रोत : विभाग
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) चलाया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य को परखने के लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने शनिवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने तहसील भिनगा के वार्ड संख्या आठ के प्राथमिक विद्यालय बनकटवा व प्राथमिक विद्यालय बगुरैयां का निरीक्षण किया। इसमें बीएलओ से भरे गये फॉर्म आदि की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि शुद्ध, पारदर्शी और सटीक निर्वाचक नामावली तैयार हो सके। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं तथा मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। इस अवसर का सभी को लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed