फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM and SP listened in the police station

थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद

Sat, 16 Nov 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM and SP listened in the police station
गिलाला थाने में पीड़ितों की परियाद सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 92 मामले आए, इनमें से 12 का मौके पर ही निपटारा किया गया। डीएम व एसपी ने भिनगा कोतवाली व गिलौला थाने में लोगों की फरियाद सुनी। एएसपी ने मल्हीपुर पहुंच कर लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान डीएम व एसपी ने गिलौला थाने का निरीक्षण भी किया। जहां मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम यशु रुस्तगी व एसपी अनूप सिंह ने पीड़ितों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को थाने आने वाले फरियादियों विशेष कर महिलाओं व बच्चों की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गिलौला थाने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही थाना कार्यालय, परिसर, बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण भी किया। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच कर प्रभारी निरीक्षक गिलौला को उनका ठीक से रखरखाव करने व कमियों में सुधार लाने को कहा। लंबित विवेचनाओं व शिकायतों का गुणवत्ता परक शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एएसपी बीसी दूबे ने मल्हीपुर थाने में समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय को शिकायतों के निपटारे की मॉनीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया। वहीं सिरसिया में तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय व सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव ने पीड़ितों की फरियाद सुनी।

इकौना में एसडीएम राजेश मिश्रा व सीओ तारकेश्वर पांडेय तथा सोनवा में एसडीएम जमुनहा मयाशंकर यादव व सीओ हौसला प्रसाद ने फरियाद सुन मातहतों को यथाशीघ्र शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed