{"_id":"6866d2611e7567dbec07b704","slug":"digging-roads-and-tracks-to-lay-drinking-water-pipeline-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112432-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद रहे मार्ग व पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद रहे मार्ग व पटरियां
Fri, 04 Jul 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मार्ग खोद की पटरी खोद कर कुछ इस तरह बिछाई जा रही पाइप लाईन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पाइप पेयजल योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जल निगम की ओर से भिनगा व इकौना नगर सहित गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जेसीबी से नाली खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस काम में लगे ठेकेदार न तो सड़क देख रहे हैं और न ही किसी का घर। एक तरफ जहां मुख्य मार्ग व उसकी पटरियों को खोदकर पाइप डाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों के घरों की दीवार से सटा कर नाली खोद रहे हैं।
इससे मार्ग किनारे लगे विद्युत पोल भी अछूते नहीं हैं। ऐसा ही कुछ गिलौला के फतुहापुर से दुगहरा जाने वाले मार्ग पर देखने को मिला। यहां विद्युत पोल व घर के बीच मार्ग की पटरी खोद कर पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। ऐसा ही कुछ भिनगा-परसा मार्ग किनारे देखने को मिला। यहां मार्ग की पटरी पर बिछाई गई ईंट को खोदकर पाइप डाली गई थी, जबकि बगल में ही विद्युत पोल भी लगा था। ऐसा ही कुछ मार्ग पर अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला। यहां पाइप बिछाने के बाद मार्ग व पटरी की मरम्मत न किए जाने से बरसात में वाहनों के पलटने का खतरा है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्र ने बताया कि कई बार जल निगम को पत्र लिखा जा चुका है।