फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Devotees thronging temples and puja pandals on Navratri

नवरात्र पर मंदिरों व पूजा पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु

Tue, 20 Oct 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronging temples and puja pandals on Navratri
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। वहंीं मांगलिक कार्यक्रमों का दौर भी चल पड़ा है। इसके साथ ही दुर्गा पूजन पंडालों में भी श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। नवरात्र पर मंगलवार को भक्तों ने माता के चौथे रूप मां कूष्मांडा की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं टंड़वा बनकटवा में बच्चों ने दरबार हजारों देखे हैं पर मां के जैसा कोई नहीं, जिस गुलशन में मां का नूर नहीं ऐसा कोई गुलजार नहीं... व मां मेरी इच्छा पूर्ण कर दो, खुशियों से मेरी झोली भर दो... भजन प्रस्तुत किए, जिसे सुन लोग भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना काल में अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष देवी मंदिरों व पूजन पंडालों में लोगों की भीड़ कम दिखाई दे रही है। इसके बावजूद लोग सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग कर देवी मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जहां भक्त नवरात्र पर मां की आराधना के लिए उन्हें ध्वज, नारियल व चुनरी चढ़ा कर मनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजन पंडालों में स्थानीय बच्चों की ओर से संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र में दिन प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ बढ़ने लगी है। कोई माता रानी को लाल चूनर तो कोई ध्वज नारियल चढ़ाकर अपने व परिवार के सुख व समृद्धि की कामना कर रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र पर राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही विभिन्न देवी मंदिरों व प्रमुख बाजारों सहित कई अन्य स्थानों में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भिनगा नगर सहित सिरसिया, लक्ष्मननगर, कटरा, गिलौला में कलाकारों व स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टंड़वा बनकटवा में बच्चों ने भजन प्रस्तुत किए, जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर काफी संख्या में देवी भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed