{"_id":"5d9394288ebc3e93ad10534a","slug":"devotees-gathered-to-worship-mother-chandraghanta-srawasti-news-lko48465332","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चंद्रघंटा की आराधना को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चंद्रघंटा की आराधना को उमड़े भक्त
विज्ञापन
नवरात्रि के अवसर पर भिनगा के काली मंदिर में पूजा करते श्रद्घालु।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को महाशक्ति दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां ‘चंद्रघंटा’ देवी की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। जहां भक्त अपने व कुटुंब की सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। वहीं दुर्गा पूजन पांडाल में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।
शारदीय नवरात्रि में दिन प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ बढ़ने लगी है। कोई माता रानी को लाल चूनर तो कोई ध्वज व नारियल चढ़ाकर माता रानी से आशीर्वाद मांग रहा है। नवरात्र में राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
देवी मंदिरों व प्रमुख बाजारों सहित कई अन्य स्थानों में आयोजित हो रही मां दुर्गा की पूजा के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं दुर्गा पूजन पंडालों में जगत जननी की झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं। इस दौरान कलाकारों व कथा व्यास की ओर से आदि शक्ति के विभिन्न रूपों का वर्णन किया जा रहा है। इसे सुनने के लिए देवी भक्त देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद देखे जा रहे हैं।