{"_id":"611000ea8ebc3e7b9f2e6723","slug":"despite-the-ban-of-cdo-payment-of-road-without-standard-srawasti-news-lko590474998","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की रोक के बावजूद मानक विहीन सड़क का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ की रोक के बावजूद मानक विहीन सड़क का भुगतान
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोक निर्माण विभाग में अनियमितताओं का खेल जारी है। जिले में मानक विहीन सड़क पर भुगतान का मामला सामने आया है। यह भुगतान तब कर दिया गया है, जब सीडीओ ने अधिशाषी अभियंता को पत्र लिख कर बिना सत्यापन भुगतान न करने का आदेश दिया था। मामले की जानकारी जब सीडीओ को हुई तो उन्होंने पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत कराए गए समस्त कार्यों का सत्यापन कराने का आदेश दिया है।
मामला पूर्वांचल विकास निधि फंड का है। मार्च माह में पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत कुछ सड़कों के लिए पैसा मिला था। लेकिन समय अवधि न होने के कारण सीडीओ ने आए हुए धनराशि को सुरक्षित करने व उनके द्वारा सत्यापन कराए जाने के उपरांत ही भुगतान करने का एक पत्र 12 अप्रैल को ही जारी किया गया था। लेकिन विभाग ने ठेकेदारों से साठ गांठ करके पूवांचल विकास निधि अंतर्गत बनने वाली दो सड़कें जिसमें कल्याणपुर से बेड़सरा तक संपर्क मार्ग लंबाई एक किलोमीटर लागत 60.380 लाख रुपये व संगम पुरवा से सेमरहनिया होते हुए चमरपुरवा बाया बाधेपुरवा तक संपर्क मार्ग का भुगतान जून 21 में कर दिया। भुगतान करने से पूर्व इस सड़क का सत्यापन भी नहीं कराया गया।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कल्याणपुर से बेड़सरा तक पूर्वांचल निधि से कराए गए कार्य का सत्यापन कराए बगैर ही भुगतान किया गया था। इस कार्य का सत्यापन स्वयं सीडीओ के साथ एई ग्राम्य विकास द्वारा किया गया, कार्य में भारी अनियमितता पाई गई थी। हाल में ही किए गए कार्य का लेपन कार्य उजड़ चुका था, बीच में बनाई गई पुलिया मानक विहीन पाई गई। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टी की मोटाई कम मिली। इस पर सीडीओ ने सड़क पर पुन: लेपन कार्य कराने के साथ साथ अन्य कमियों को दूर करने का निर्देश दिया था। मामले का खुलासा होने पर सीडीओ ने मानक विहीन कार्य व बिना सत्यापन के भुगतान पर जब अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा तो विभाग में हंगामा मच गया। अधिशाषी अभियंता ने इस प्रकरण से अपना पीछा छुड़ाने के लिए कार्य कराने वाले जेई व एई को पत्र लिख कर रोक के बावजूद बिल प्रस्तुत करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास निधि के कार्यों का सत्यापन कराकर ही भुगतान करने का निर्देश अप्रैल में जारी किया गया था। लेकिन कुछ सड़कों की गुणवत्ता का सत्यापन कराए बिना ही भुगतान कर दिया गया है, इस पर जांच का आदेश दिया गया है। - ईशान प्रताप सिंह सीडीओ।