फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Despite not having its own building, the examination center has been made

Shravasti News: खुद का भवन नहीं फिर भी बना दिया परीक्षा केंद्र

Thu, 15 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Despite not having its own building, the examination center has been made
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में खेल हो गया। केंद्र सूची में ऐसे विद्यालयों का भी नाम है। जिनका खुद का भवन भी नहीं है। इतना ही नहीं कई परीक्षा केंद्र विद्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर बनाए गए। कई ऐसे है जहां संसाधन के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसका खुलासा आपत्तियों में हुआ।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जारी अंतिम सूची में जिले के अंदर 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कई खामियां सामने आई हैं। इन खामियों में अबू आजमी इंटर कॉलेज परसोहना का परीक्षा केंद्र 25 किलोमीटर दूर राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज भयापुरवा को बनाया गया है। इसके साथ ही राजकीय हाईस्कूल जोगनी, विशुनापुर, भचकाही, सीताद्वार, बैरागीजोत व इमिलिया करनपुर को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया।
विज्ञापन

जहां न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं।
इतना ही नहीं टीनशेड में संचालित श्री ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी सहित कई अन्य संसाधन विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। जबकि कई अन्य विद्यालय ऐसे हैं जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वह परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों ने अपनी आपत्तियां दी हैं। जबकि छह राजकीय विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों ने स्टाफ व संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने की मांग की गई है। वहीं बारह विद्यालयों की ओर से विद्यालय से परीक्षा केंद्र काफी दूर होने की बात कहते हुए परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की गई है। वहीं 15 विद्यालयों की ओर से खुद को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मांग की गई है।

इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि जो भी संसाधन विहीन व मानक पूरा नहीं कर रहे हैं। उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों को सीडीओ के पास भेजा जा चुका है। डीएम की अध्यक्षता में सभी एसडीएम, प्रधानाचार्य व अवर अभियंता सहित बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक जल्द होगी। जिसमें प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed