फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   deshi liquor was sold even after the ban, shop seas

प्रतिबंध के बाद भी मुनीम बेंच रहा था शराब, दुकान सीज

Sat, 17 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
deshi liquor was sold even after the ban, shop seas
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम कंजडवा में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिबंध के बाद भी देशी शराब की दुकान से मदिरा बेची जा रही थी। इसका खुलासा करते हुए इकौना पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया। दुकान का मुनीम मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ओपी आर्य ने जिले में देशी व विदेशी शराब, भांग सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। इसके साथ ही पुलिस व आबकारी विभाग को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान इकौना पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कंजड़वा में देशी शराब बिकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कंजडवा में मुनीम ने दुकान के बाहर ताला लगा रखा था, जबकि वह स्वयं अंदर से शटर के नीचे से लोगों को शराब बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रामशरन यादव व आरक्षी जावेद खान को देख मुनीम दुकान के पीछे के दरवाजे से भाग निकला। इस पर पुलिस ने देशी मदिरा की दुकान को सीज कर दिया। वहीं इकौना पुलिस ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। एसआई ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद शराब की दुकान खुली मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed