{"_id":"650748b828f0a3a2a903cdc4","slug":"deed-of-land-done-in-the-name-of-providing-housing-accused-arrested-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1341-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आवास दिलाने के नाम पर करा लिया भूमि का बैनामा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आवास दिलाने के नाम पर करा लिया भूमि का बैनामा, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर महरी निवासी एक वृद्ध को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर जालसाज ने उसकी भूमि का बैनामा करा लिया। इसकी शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी निवासी गोबरे राम पुत्र खिद्दिर की दादी ननकई ने प्रधानमंत्री आवास के लिए कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम पटना खरगौरा निवासी वाहिद पुत्र शहादत से मदद मांगी थी। आरोप है कि आवास दिलाने के नाम पर वाहिद ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे ननकई के हिस्से की जमीन का बैनामा करा लिया। जिसकी जानकारी के बाद गोबरे राम की ओर से कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने वाहिद के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया था। जिसे प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध कार्रवाई कर रविवार को संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।