{"_id":"5f1dae278ebc3e9fac41fe74","slug":"dead-body-of-young-man-in-the-canal-srawasti-news-lko532575161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में बह गया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में बह गया युवक का शव
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मुख्य सरयू नहर खंड नानपारा में रेगुलेटर के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराता दिखा। इसकी सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती बहाव तेज होने के कारण शव आगे बह गया। फिलहाल सोनवा व गिलौला पुलिस लाश की तलाश करा रही है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में सरयू मुख्य नहर खंड नानपारा स्थित है। जिसके रेगुलेटर के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने सोनवा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस पहुंची, तब तक लाश दिकौली गांव के करीब पहुंच गई।
इस दौरान बहाव तेज होने के कारण मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर भी लाश को नहीं खोज सके। इसी बीच लाश बहती हुई सोनवा थाना क्षेत्र पार कर गिलौला थाना क्षेत्र में पहुंच गई। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा दद्दन सिंह बताते हैं कि पानी का बहाव तेज होने के कारण लाश दिखाई नहीं दे रही है। गिलौला पुलिस को सूचना देने के साथ मैं स्वयं डैम पर मौजूद हूं। संभव है देर शाम तक शव डैम के निकट आकर रुके। इसके बाद उसे निकलवाया जाएगा।