{"_id":"5fe376b88ebc3e3d93034b56","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-under-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko556406119","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नाली में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नाली में मिला युवक का शव
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी एक युवक का शव बुधवार सुबह सीएमओ कार्यालय के निकट नाली में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी हासिम (32) पुत्र शरीफ मंगलवार रात को बिना बताए घर से बाहर चला गया था। जो रात को वापस घर नहीं लौटा। हासिम नशे का आदी था। इसके चलते परिवारीजनों ने रात में उसकी तलाश नहीं की। बुधवार सुबह जब नगर के ही मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो लोगों ने देखा कि सीएमओ कार्यालय के निकट बनी नाली में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
इसकी सूचना मोहल्लेवासियों ने भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी हासिम के रूप में हुई। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था।
विज्ञापन
संभव है कि उसने रात में ज्यादा शराब पी हो और नाली में गिर गया हो। जिससे उसकी मौत हुई हो। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।