फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Shravasti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 24 Nov 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 24 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के वनघोघवा जलाशय के निकट पूर्वी सोहेलवा जंगल में रविवार को चरवाहों ने एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा। सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सोहेलवा वन क्षेत्र में कुछ चरवाहे मवेशियों को चराने के लिए गए थे। वनघोघवा जलाशय के निकट स्थित पेड़ पर मफलर से बने फंदे से एक युवक का शव लटके देखा। चरवाहों ने घटना की जानकारी मेड़किया गांव की प्रधान गीता देवी के पुत्र रवि आर्य को दी।
विज्ञापन


प्रधान ने वन विभाग के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस टीम ने शव उतरवाकर ग्रामीणों से शिनाख्त कराई, लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि शव लगभग दो सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed