{"_id":"67f97e9329eb2bc43a0e98ae","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110473-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 12 Apr 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बे में किराये के मकान में रहने वाले युवक का शव शुक्रवार को उसी के कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। गिलौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़नी निवासी पुत्ता उर्फ अली हुसैन (18) पुत्र हसन अली काफी समय से गिलौला कस्बे में ईदगाह मोहल्ला निवासी हबीब दर्जी के मकान में किराये पर रहता था। उसके परिजन देवरिया जिले में किसी ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। पांच दिन पूर्व ही पुत्ता देवरिया से गिलौला आया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब पुत्ता कमरे से नहीं निकला तो मकान मालिक ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर हबीब ने झांक कर देखा तो उसका शव कमरे की छत के कुंडे में रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा था। हबीब ने गिलौला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।