फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a young man found hanging in the garden

बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 12 Jun 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the garden
इकौना (श्रावस्ती)। मध्यनगर मनोहरापुर निवासी एक युवक की लाश शनिवार को गांव के बाहर बाग में गमछे के सहारे फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। परिवारीजन मौत का कारण आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर मनोहरपुर निवासी योगेंद्र शर्मा सागौन के बाग में लगे आम के पेड़ पर शनिवार दोपहर एक युवक की लाश गमछे के फंदे के सहारे लटक रही थी। इस बीच बाग में शौच के लिए गए हरि प्रसाद गौतम के छोटे बेटे ने युवक की पहचान अपने चाचा जीवन लाल गौतम (22) पुत्र विन्द्रा प्रसाद के रूप में की। जिसने घर आकर पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बाग में पहुंचे परिवारीजन जीवन लाल का शव देख हक्का बक्का रह गए।
विज्ञापन

हरिप्रसाद ने घटना की सूचना इकौना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने परिवारीजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतक के भाई हरि प्रसाद का कहना था कि जीवन लाल गौतम अविवाहित था। वह शराब का आदी था। जो अपने अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में हमेशा धुत रहता था। वह घर पर कभी-कभी आता था। अक्सर शराब के नशे में वह घर के बाहर बने मड़हे में ही सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed