फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   dead body found in drain

डगमरा नाले में उतराती मिली युवक की लाश, नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 06 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
dead body found in drain
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया थाना क्षेत्र के सर्राबोझी गांव के निकट पहाड़ी डगमरे नाले में शनिवार सुबह एक युवक का शव उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिनगा भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सर्राबोझी निवासी कुछ ग्रामीण शनिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए गांव किनारे स्थित पहाड़ी डगमरा नाले के पास गए थे। जहां गांव के पूरब डगमरा नाले में एक युवक का शव उतराता दिखा। उसके शरीर पर स्लेटी रंग की पैंट व नारंगी रंग की शर्ट थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसिया पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहाड़ी नाले से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राहुल सिंह यादव ने बताया कि युवक की पहचान कराई जा रही है। शव को 72 घंटे भिनगा के संयुक्त चिकित्सालय भिनगा स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed