{"_id":"64949206cff074cf630b88b5","slug":"dastak-meeting-with-nutrition-committee-srawasti-news-c-104-1-slko1050-184-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पोषण समिति के साथ ही दस्तक की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पोषण समिति के साथ ही दस्तक की हुई बैठक
Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पोषण समिति के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण की बैठक बृहस्पतिवार कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई। दोनों योजनाओं में डीएम ने कई निर्देश जारी किए।
पोषण समिति की बैठक के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि तीन माह की गर्भवती महिला का एमसीपी कार्ड (मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड) जरूर बन जाना चाहिए। पोषण ट्रैकर ऐप पर टेक होम राशन वितरण की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से तीन वर्ष के बच्चे, गर्भवती, धात्री महिलाएं एवं किशोरी बालिकाओं को प्राप्त कराए पोषाहार की फीडिंग की स्थिति कम मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शत प्रतिशत फीडिंग कराने का आदेश दिया।
टीएचआर यूनिट इकाई उत्पादन की समीक्षा के दौरान पता लगा कि सिरसिया व जमुनहा में स्थापित इकाई में से सिर्फ सिरसिया में ही उत्पाद व वितरण का कार्य हो रहा है। इस पर डीसी एनआरएलएम को दोनों इकाइयों में उत्पाद कराने के साथ ही वितरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
दस्तक अभियान शुरू करने का आदेश
श्रावस्ती। संक्रामक रोग बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि दिमागी बुखार पर नियंत्रण व इलाज के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा गया। इसके साथ ही फाइलेरिया नियंत्रण के साथ ही वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने को कहा। इसके साथ ही संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक करते हुए आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), क्षय रोग, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के प्रति संवेदनशील रहने को कहा। यह भी प्रसारित करने को कहा कि आम लोग मच्छरों से बचने के लिए अपने घरों में जाली का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।