फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dangerous paths feasting on accidents

हादसों को दावत दे रहे खतरनाक रास्ते

Thu, 29 Sep 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dangerous paths feasting on accidents
सिसवा पुल के निकट फोरलेन पर बना गड्ढा - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में बौद्ध परिपथ व फोरलेन सहित अन्य प्रमुख मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। कहीं टूटे अप्रोच कहीं क्षतिग्रस्त मार्ग व नदारद पटरियां दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रही हैं। जिन पर उगी झाड़ियों के कारण कब कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाए, इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसकी जानकारी के बाद भी लोक निर्माण विभाग समस्या को नजरअंदाज कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है।
विज्ञापन

भिनगा-बहराइच फोरलेन मुख्य मार्ग पर जरकुसहा व लक्ष्मननगर के निकट बने पुल का अप्रोच क्षतिग्रस्त था। जिसकी मरम्मत के बाद यहां ठोकर बन गई है। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया व छोटे चौपहिया वाहनों के पलटने का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग पर पिपरा पुल के दक्षिणी हिस्से में मार्ग व उसकी पटरियां क्षतिग्रस्त हैं। जिन पर बने गड्ढे के कारण कब कोई बड़ी घटना घटित हो जाए। इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस लाइन के निकट फोरलेन की पटरी भी नदारद है। जिस पर उगी झाड़ियों के कारण यहां पटरी है कि नहीं इसका अंदाजा नहीं लग पा रहा है। यही स्थिति भिनगा कानीबोझी बाया परसा मार्ग, बौद्ध परिपथ, जमुनहा बहराइच, भिनगा लक्ष्मनपुर, सिरसिया तालबघौड़ा व इकौना मार्ग की भी है। जिनकी कई स्थानों पर पटरियों की मिट्टी बह जाने व उस पर झाड़ियां उग जाने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आगामी दिनों कोहरा भी पड़ेगा। जिससे रात ही नहीं दिन के उजाले में भी वाहन चालकों को मार्ग पर बने गड्ढे व क्षतिग्रस्त पटरियों की जानकारी नहीं हो सकेगी। ऐसे में कब कोई बड़ी घटना घटित हो जाए। इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिपरा पुल के निकट बना गड्ढा रात में दिखाई ही नहीं देता। ऐसे में वाहनों के पास लेते समय यहां वाहनों के पलटने का खतरा उत्पन्न है। देखा जाए तो इसी मार्ग से होकर सभी जिला, ब्लॉक व तहसील स्तरीय अधिकारियों का नियमित आना-जाना रहता है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से समस्या को नजर अंदाज किए जाने के कारण जनाक्रोश पनप रहा है। वहीं इस बारे में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित बताते हैं कि बरसात समाप्त हो गई है। जल्द ही मार्ग व पटरियों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed