{"_id":"5f2d7bf28ebc3e3d1a5b0e0c","slug":"dabangs-closed-the-path-by-putting-barbed-wire-srawasti-news-lko5341081182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटीले तार लगाकर दबंगों ने बंद किया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटीले तार लगाकर दबंगों ने बंद किया रास्ता
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। परसोहना गांव में मार्ग पर कुछ दबंगों ने कटीले तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। प्रधान के कहने के बाद भी दबंग रास्ता खाली नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम व बीडीओ जमुनहा से की है। इस पर अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवा कर खड़ंजा लगाने का निर्देश दिया है।
उपजिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी को दिए प्रार्थना पत्र में परसोहना के ग्राम प्रधान इंद्रपाल वर्मा ने कहा है कि गांव के मजरा मध्यनगरा स्थित गाटा संख्या 638 रकबा 0.227 हेक्टेयर सरकारी अभिलेखों में तालाब की भूमि अंकित है। उस पर पूर्व प्रधान राम छबीले द्वारा वर्ष 2013 में तालाब की खुदाई का कार्य कराया गया था। वही तालाब के उत्तर पटरी पर शिवदीन के घर से ओमकार के घर होते हुए मुख्य सड़क तक मिट्टी पटाई का कार्य कराया गया था।
तालाब की पटरी लगभग तीन मीटर चौड़ी है। शिवदीन के घर मुख्य सड़क तक 150 मीटर के सापेक्ष में 75 मीटर पूर्व में खड़ंजा लगा था। जबकि शेष 75 मीटर खड़ंजा लगना है। इस रास्ते से गांव के लोगों का आना जाना है। तालाब की पटरी पर मध्यनगरा निवासी राम निवास व विद्याराम पुत्रगण सुंदर, पिंटू पुत्र बहादुर व सुनील कुमार पुत्र राम निवास द्वारा दबंगई के बल पर बल्ली और लोहे के कटीले तार लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। जिस पर खड़ंजा लगना है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत पूर्व में भी उपजिलाधिकारी जमुनहा से की गई थी। जिस पर राजस्व टीम व हल्का लेखपाल को 21 जुलाई को मौके पर भेज कर स्थलीय निरीक्षण कराया गया था। तहसीलदार जमुनहा द्वारा मामले में मौके की आख्या रिपोर्ट मांगी गई थी। तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह ने तालाब पर अतिक्रमण की पुष्टि करते हुए अपनी आख्या 28 जुलाई प्रस्तुत किया था।
जिस पर उपजिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी जमुनहा व ग्राम प्रधान परसोहना को तालाब की पटरी खाली करवाकर उस पर खड़ंजा लगवाने का आदेश दिया है। इस बारे में खंड विकास अधिकारी जमुनहा ने बताया कि मल्हीपुर पुलिस को मौके पर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही तालाब की भूमि को खाली करवा कर खड़ंजा लगवाया जाएगा।