फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cycle rally on the birth anniversary of Chhote Lohia

छोटे लोहिया की जयंती पर निकाली साइकिल रैली

Thu, 05 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally on the birth anniversary of Chhote Lohia
भिनगा में छोटे लोहिया की जयंति पर साइकिल रैली निकालते सपाई - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया के नाम से विख्यात रहे स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती सपाइयों ने गुरुवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने साइकिल रैली निकाल कर लोगों को सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं को 2022 तक साइकिल चलाते रहने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

समाजवादी चिंतक व विचारक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी कार्यालय भिनगा में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सत्यपाल पटेल व पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में भंगहा मोड़ से खरगौरा मोड़ तक साइकिल रैली निकाली। जिसे पूर्व मंत्री व विधायक यासर शाह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब घर में नहीं बैठेंगे। वह 2022 तक जब तक प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार नहीं बना लेंगे, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रतिदिन दस किलोमीटर साइकिल चलाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश में जनता को हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक करने के साथ ही सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामआधार सोनकर, मुन्ना सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य हाजी रियाज खां, जिला पंचायत सदस्य दद्दन खां, रिंकू यादव, अमित चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी के क्रम में इकौना व जमुनहा में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed