Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Crowds in some places, locked doors at PHCs in others

Shravasti News: कहीं भीड़, कहीं पीएचसी पर लटका ताला

Sun, 22 Nov 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crowds in some places, locked doors at PHCs in others
श्रावस्ती। अवकाश के दिन भी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमर उजाला ने मेले की पड़ताल की तो स्वास्थ्य सेवाओं की अलग-अलग तस्वीर सामने आई। कहीं मरीजों की भीड़ लगी रही और चिकित्सक उपचार में जुटे रहे तो कहीं पीएचसी पर ताला लटका मिला। मेलों में सबसे ज्यादा मौसम जनित बीमारियों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


17 मरीजों का हुआ इलाज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां कुल 17 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 10, पेट दर्द के पांच और मधुमेह के दो मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को बेहतर खानपान अपनाने और नियमित योग करने की सलाह दी।
विज्ञापन


बुखार के 18 मरीज पहुंचे
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेला लगा। यहां कुल 55 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें बुखार के 18, गर्भवती महिलाएं चार, उच्च रक्तचाप के तीन, त्वचा रोग के छह और मधुमेह के आठ मरीज शामिल रहे। शेष मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। इस दौरान फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, एएनएम सरिता शर्मा और स्टाफ नर्स अल्पना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में बंद मिली पीएचसी

सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़वलिया में रविवार दोपहर 2:56 बजे ताला लटकता मिला। मौके पर कोई चिकित्सक या कर्मचारी मौजूद नहीं था। डॉ. मुजाहिद रजा ने फोन पर बताया कि कुछ चिकित्सक अवकाश पर हैं, जबकि अन्य कर्मचारी जा चुके होंगे। वहीं, टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में आरोग्य मेला लगा। यहां 105 मरीज पहुंचे। इनमें सांस रोग के 18, मधुमेह के आठ, पेट संबंधी रोग के 10, त्वचा रोग के 16, एनीमिया के दो, उच्च रक्तचाप के दो और सर्दी-जुकाम के 12 मरीज शामिल रहे।


सेमरी में पहुंचे 35 मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां कुल 35 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें बुखार के छह, खांसी के चार और त्वचा रोग के नौ मरीज शामिल रहे। शेष मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed